Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The season first fog descended, shrouding the secretariat in Samirat.

Baghpat News: सीजन का पहला कोहरा छाया, वाहनों की रफ्तार थमी

Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The season first fog descended, shrouding the secretariat in Samirat.
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लाइटें जलाकर गुजरे वाहन, वाहन चालक रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रटौल। अक्तूबर माह में दिसंबर माह जैसा कोहरा का असर दिखा और सीजन का पहला कोहरा छा गया। शनिवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
यहां बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दो दिन तक बारिश होने के बाद शनिवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह के समय कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि दृश्यता बहुत कम हो गई। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ना पड़ा, ताकि सड़क दुर्घटना होने से बचा जा सकें। खेतों में चारा लेने निकले ग्रामीण और सुबह की सैर पर गए लोग ठंड महसूस करने लगे। लोगों ने अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए अपने सिर पर कपड़े ओढ़ लिए। यह नजारा आमतौर पर दिसंबर के महीने में देखने को मिलता है। वहीं बारिश होने के कारण प्रदूषण भी काफी कम हो गया।
विज्ञापन

-- असामान्य मौसम का कारण
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश को इस मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण माना जा रहा है। अक्तूबर में आमतौर पर ऐसा घना कोहरा नहीं पड़ता है। अचानक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। इससे वातावरण में नमी बढ़ गई और घना कोहरा छा गया। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए काफी आश्चर्यजनक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed