{"_id":"600870268ebc3e319451cbb3","slug":"the-rogue-caught-in-an-encounter-kahkra-news-mrt5215159112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट कर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया कार लूटने वाला बदमाश।
- फोटो : KAHKRA
पैर में गोली लगने से हुआ घायल बदमाश, कार, मोबाइल, तमंचा बरामद
मंगलवार की शाम नोएडा से किराए पर लाया था कार, साथी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। नोएडा से किराए पर लाई गई कार और चालक का मोबाइल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक को खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई कार, मोबाइल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।
सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के गांव बौढ़ा निवासी अंकित कुमार और सचिन शर्मा शातिर अपराधी हैं। दोनों ने मंगलवार की शाम नोएडा से छपरौली के लिए एक कार किराए पर ली। कार चालक गाजियाबाद निवासी मौसम कुमार दोनों युवकों को लेकर छपरौली पहुंच गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोनों फिर कार में सवार हो नोएडा के लिए चल दिए। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गाजियाबाद जनपद के गांव मंडौला के पास दोनों ने चालक मौसम की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। कार रुकवा कर उसके हाथ पैर बांधकर जंगल में झाड़ियों में डाल दिया। इसके बाद सचिन उसकी निगरानी के लिए रुक गया जबकि अंकित चालक का मोबाइल और कार को लेकर ट्रानिका सिटी की ओर फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से क्षेत्र में कार लूट की सूचना दी गई।
कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह तभी पुलिस टीम के साथ हाईवे पर पहुंचे और चेकिंग शुरू कर दी। गांव डूंडाहैड़ा के पास बदमाश अंकित पुलिस को देखकर कार छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कार चालक का लूटा गया मोबाइल और एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि अंकित का बुधवार को लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस टीम उसके फरार साथी बदमाश सचिन की तलाश में जुटी है।