फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The roads of the whole city have been broken, why pay tax

Baghpat News: पूरे शहर की सड़कें तोड़ रखी हैं, किस बात का टैक्स दें

Wed, 23 Aug 2023 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The roads of the whole city have been broken, why pay tax
-कर संग्रहकर्ताओं को खाली हाथ लौटा रहे बकाएदार, निगम की वसूली घटीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ''''पूरे शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। इसी की वजह से बाजार में ग्राहक नहीं हैं। जब सुविधाएं ही नहीं दे रहे हो तो टैक्स किस बात का लेने आए हो।'''' नगर निगम के कर संग्रहकर्ताओं को बकाएदारों की ऐसी ही बातें सुननी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं, उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। इससे नगर निगम की प्रतिदिन की आय पर असर पड़ा है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहीद गंज, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, अंबाला रोड, चिलकाना रोड, बोमंजी रोड आदि पर काम चल रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर सड़कें टूटी हैं, जबकि कईं जगहों पर मार्ग अवरुद्ध किए गए हैं। लोगों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा बरसात की वजह से शहर भर में सड़कें टूटी हैं। इसका असर नगर निगम की आय पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनेक नागरिक खासकर व्यापारी कर वसूली करने जा रहे कर संग्रहकर्ताओं को खाली हाथ लौटा रहे हैं। उनका कहना है कि सड़कें टूटी होने से परेशानी तो है ही ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वह फिलहाल टैक्स नहीं दे सकते। इसका असर निगम की आय पर पड़ा है। दिसंबर 2022 में नगर निगम के खजाने में प्रतिदिन आठ से दस लाख रुपये टैक्स के रूप में इकट्ठा होते थे, जो अब घटकर दो से ढाई लाख रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कर संग्रहकर्ताओं से अभी तक इस तरह की जानकारी नहीं मिली है कि बकाएदार सड़कें टूटी होने की वजह से टैक्स देने से मना कर रहे हों। रही बात वसूली की तो प्रयास यही है कि जितनी भी वसूली पूर्व में हुई है, उसको अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।
मृत्युंजय, प्रभारी गृह कर विभाग/अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed