फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The road started breaking due to waterlogging on the Daha-Gadi Kangran road

Baghpat News: दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग पर जलभराव से सड़क टूटने लगी

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The road started breaking due to waterlogging on the Daha-Gadi Kangran road
बागपत। दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग पर तालाब ओवरफ्लो होने के कारण पानी जमा हो गया है। जिससे सड़क टूटने लगी है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला ने बताया कि दाहा-गढ़ी कांगरान के बीच साढ़े सात किमी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। बारिश के कारण गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर जमा हो गया है। उससे सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। जिसका निरीक्षण किया गया और उच्च अधिकारियों को पानी निकासी कराने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं सड़क पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ कोर्ट में पहुंचे दिनेश नारायण
बागपत। नगर के दिनेश नारायण का पुलिस कर्मियों के खिलाफ नगर पालिका में 20वें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने सोमवार को पुलिस के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया, जिसमें उनको बिना वजह हवालात में बंद करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। दिनेश नारायण पुलिस उत्पीडऩ के खिलाफ नगर पालिका में 20 दिन से धरना दे रहे और 12 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे है। मंगलवार को नगर के राजपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कपिल बंसल, मिताली शर्मा ने अपना समर्थन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगाए जाएंगे 13.74 लाख पौधे
बागपत। डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि जिले को 13.74 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। विभाग की ओर से सभी विभागों का पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 22 जुलाई और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौध रोपण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed