फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The rain made Energy Corporation's bat bat

बारिश ने कर दी ऊर्जा निगम की बल्ले बल्ले

Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The rain made Energy Corporation's bat bat
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

बिजली की खपत 1.61 लाख यूनिट घटी, ऊर्जा निगम को 11 करोड़ की बचत
शिकायतें भी घटी, पहले 850 आ रही थी, अब 250 पर ही सिमटी
मुकेश पंवार
बड़ौत। बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बिजली खपत भी घट गई है। एक सप्ताह में जनपद में 1.16 लाख यूनिट की खपत कम हुई है। इससे ऊर्जा निगम को आठ दिन में 11 करोड़ रुपये की बिजली की बचत हुई है। वहीं, हर रोज 850 से अधिक शिकायतें दर्ज होती थीं। अब बारिश के बाद ये घटकर 250 रह गई हैं।
बारिश के चलते एक सप्ताह से मौसम में परिवर्तन आया है। इससे जनपद में बिजली की खपत भी घट गई है। ट्रांसमिशन विभाग के एसडीओ अंकित ने बताया कि जनपद में 23 जुलाई से पहले रोजाना 6042 मेगावाट बिजली आपूर्ति होती थी। बारिश के कारण आठ दिन में यह खपत घटकर मात्र 1550 मेगावाट रह गई है। यानि जनपद में 1.613 लाख यूनिट की खपत कम हुई है। इस सप्ताह ऊर्जा निगम को तकरीबन 11 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर बिजली की खपत
23 जुलाई को 3875 मेगावाट, 24 जुलाई में 4655, 25 जुलाई में 4162, 26 जुलाई में 4050, 27 जुलाई में 2680 व 28 जुलाई को 1550 मेगावाट, 29 जुलाई को 1875 और 30 जुलाई को 2265 मेगावाट खपत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बिजलीघर जनपद में
220 केवी के तीन बिजलीघर है, जो बड़ौत, बागपत व निरपुडा गांव के नाम से कान्हड़ गांव में स्थित है। इसके अलावा 132 केेवी के आठ बिजलीघर है। यह बिलौचपुरा, बड़ौत, बागपत, हर्सिया, खेकड़ा, सिंघावली अहीर, छपरौली, किरठल व निरपुड़ा में है। इसके अलावा 33/11 केवी के जनपद में 84 बिजलीघर है। इसके अलावा
घट गई शिकायतें
बरसात से पूर्व जनपद में रोजाना करीब 850 शिकायतें दर्ज होती थीं। अब ये घटकर प्रतिदिन 250 रह गई हैं। वहीं, बिजली कट संबंधित शिकायतें भी काफी कम हुई हैं।

आगे भी कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। जिइससे बिजली की खपत और कम होने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या नहीं है। उन्हें आवश्यकतानुसार ही बिजली का उपयोग करना चाहिए। - गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed