फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The quality of vaccines will be increased by modernizing the institute

Baghpat News: संस्थान का आधुनिकीकरण कर टीकों की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी

Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The quality of vaccines will be increased by modernizing the institute
बागपत। चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संस्थान का आधुनिकीकरण कर टीकों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे पशुपालकों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाव को लगने वाले टीकों को लेकर भारत सरकार पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कहा कि पशुओं में रोग नियंत्रण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का विशेष योगदान है। इस योगदान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक करना चाहिए। निदेशक डा. अजित सिंह यादव ने संस्थान की उपलब्धियां बताईं और संस्थान को आधुनिक बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि संस्थान के आधुनिकीकरण को लेकर वैज्ञानिकों से चर्चा की। संस्थान को गलघोटू और रानीखेत रोग नियंत्रण के टीकों की जांच की मान्यता मिली हुई है, जबकि खुरपका, मुंहपका, पीपीआर समेत दस बीमारियों के टीकों की गुणवत्ता जांच पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षण में पास होने के बाद ही कंपनी वैक्सीन को बाजार या फिर भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में भेजती है। उन्होंने कहा कि जांच को बेहतर गुणवत्ता के साथ कम समय में करने पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे टीकों को जल्द से जल्द सरकार के कार्यक्रमों के तहत पशुओं को लगाया जाये। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने संस्थान की पशुशाला में जाकर गिनिपिग और भेड़ों के रखरखाव की स्थिति देखी। इस मौके पर डा. संदीप कुमार सिंह, डा. अश्विनी कुमार सिंह, डा. श्वेता रघुवंशी, डा. शिंजिनी शर्मा, डा. आलोक कुमार यादव, डा. विकास गुप्ता, डा. निहार नलिनी मोहंती मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed