{"_id":"65bc1beb1fd1a999900fb709","slug":"the-proposal-to-convert-janata-vedic-college-into-a-university-reached-cm-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109484-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जनता वैदिक काॅलेज को विवि बनाने का प्रस्ताव सीएम के पास पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जनता वैदिक काॅलेज को विवि बनाने का प्रस्ताव सीएम के पास पहुंचा
विज्ञापन
बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने की 26 अक्तूबर को घोषणा की तो कॉलेज की प्रबंध समिति ने दस दिन पहले प्रस्ताव पास कर दिया। वह प्रस्ताव एक दिन पहले ही सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के माध्यम से सीएम को सौंप दिया है, जिससे अब जनता वैदिक काॅलेज को विवि बनाने के लिए शासन स्तर पर जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगवीर सिंह ने बताया कि काॅलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर समिति भी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि दो बार समिति ने प्रस्ताव भेजा है। एक प्रस्ताव मई 2023 में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जबकि दूसरा प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 10 दिन पहले ही बनाकर भेजा गया है। उस प्रस्ताव को सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के माध्यम से सीएम को सौंपा गया है। इसको लेकर जनता वैदिक डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रविंद्र सिंह का कहना है कि काॅलेज को विश्वविद्यालय बनाने से बागपत समेत आसपास के जिलों के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। जो छात्र इस समय दिल्ली व मेरठ में यूनिवर्सिटी में जाते हैं, वे यहां पढ़ाई कर सकेंगे। यह क्षेत्र के विकास के लिए भी बेहतर होगा।
- चरण सिंह व अटल बिहारी वाजपेयी का जुड़ाव रहा, कई बड़े चेहरे पढ़े
उत्तर भारत के सबसे पुराने और नैक में ए ग्रेड हासिल कर चुके जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की बड़ौत में वर्ष 1917 में स्थापना हुई थी। इस काॅलेज से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जुड़ाव रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आए थे। यह कॉलेज मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यहां पर पहले कृषि की पढ़ाई करने के लिए जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, बिहार तक से छात्र आते थे। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. वेदप्रकाश, विधायक स्वामी ओमवेश सहित अन्य कई चर्चित चेहरे यहां से शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।