फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The princes are sweating in taking back the cameras of the panchayats

पंचायतों से कैमरे मंगवाकर नहीं लौटाए, प्रधान काट रहे चक्कर

Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The princes are sweating in taking back the cameras of the panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ग्राम पंचायतों से कांवड़ यात्रा के दौरान सीसीटीवी मंगवाने के बाद लौटाए नहीं जा रहे हैं। उन कैमरों को मंगवाने के लिए प्रधानों को कोई लिखित पत्र भी जारी नहीं किया गया था। कैमरों को वापस लेने के लिए प्रधान लगातार डीपीआरओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद कैमरे नहीं लौटाए जा रहे हैं। इससे प्रधानों को डर सता रहा है कि यदि कैमरे गायब हो गए हैं तो वे फंस जाएंगे।
कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों में जगह-जगह सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगवाए गए थे। इनके लिए बजट नहीं होने के कारण गांवों में पहले से छह-छह हजार रुपये में खरीदे गए सीसीटीवी ही ग्राम सचिवों के माध्यम से मंगवा लिए गए। 100 से ज्यादा गांवों से कैमरे मंगवाए गए थे। इन्हें कांवड़ यात्रा के बाद लौटाने के लिए कहा था। अभी तक उन्हें लौटाया नहीं गया है। प्रधान लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। उनको सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रधानों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

सुनवाई नहीं कर रहे अफसर
गांव में दो सीसीटीवी करीब 12 हजार रुपये से खरीदे थे। उनको कांवड़ यात्रा के दौरान मंगाया गया था। अभी तक कैमरे नहीं मिले हैं और अधिकारियों से कई बार मुलाकात करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।-दीपक चौधरी, प्रधान मवीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी सहीं जवाब नहीं दे रहे
मेरे गांव में छह हजार रुपये का सीसीटीवी आया था। उसे कांवड़ यात्रा के दौरान मंगवाया गया था। उसके लिए लिखित में कोई कागज भी नहीं दिया गया है। अब कैमरा वापस नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी कैमरे को लेकर कोई सही जवाब ही नहीं देते हैं।-सचिन, प्रधान सुल्तानपुर हटाना
जल्द मिलने चाहिए कैमरे
पंचायत के बजट से खरीदा गया सीसीटीवी कांवड़ यात्रा के दौरान मंगवा लिया था। अभी तक कैमरा नहीं दिया गया है तो उसको लेकर कोई लिखित कागज भी नहीं दिया जा रहा है। कैमरे जल्द वापस मिलने चाहिए। सोनिया शर्मा, प्रधान ग्वालीखेड़ा

पुलिस नहीं लौटा रही कैमरे
हमारे यहां से कैमरे एकत्र करके पुलिस को दिए गए थे। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है, लेकिन कुछ कैमरे ही लौटाए गए हैं। अब उनसे बात की जाएगी और जितने कैमरे बचे हुए हैं, उनको वापस लेकर पंचायतों में पहुंचाया जाएगा।-अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed