फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The priests protested against the statement of Rahul Gandhi and burnt the effigy in Baghpat

Baghpat News: राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुजारी, प्रदर्शन कर फूंका पुतला, दी ये बड़ी चेतावनी

Tue, 10 Jan 2023 05:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

Baghpat News : राहुल गांधी के बयान पर पुजारी भड़क गए है। उन्होंने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका और ये बड़ी चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन
The priests protested against the statement of Rahul Gandhi and burnt the effigy in Baghpat
प्रदर्शन करते पुजारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर मंगलवार को पंचवटी मंदिर पर पुजारियों ने कड़ा विरोध जताया। इसके साथ ही पुजारियों ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

विज्ञापन


पुजारियों ने बताया कि राहुल गांधी ने बयान देते हुए कहा था कि देश को पुरोहितों की आवश्यकता नहीं है, तपस्वियों की है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस बयान पर आपत्ति जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थपुरोहित सदियों से गंगा, यमुना, संगम अन्य नदियों के तट पर कर्मकांड करवा रहे हैं। पुरोहित सनातन धर्म की परंपरा को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम हैं। संस्कृति व संस्कार तीर्थपुरोहितों के जरिए ही जन-जन तक पहुंचता है। राहुल गांधी ने अनर्गल बयान देकर उनका अपमान किया है। जो किसी तीर्थपुरोहित को स्वीकार नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित कुंदन भारद्वाज ने कहा कि राहुल अविलंब माफी मांगें अन्यथा उनके परिवार का कर्मकांड नहीं कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपने बयान को वापस नहीं लिया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: छह करोड़ की आलीशान कोठी कुर्क, 10 लाख के झूमर को देख पुलिस हैरान, जानें अंदर क्या-क्या मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed