{"_id":"678664e6fcb59179a70072ef","slug":"the-preparation-of-students-will-be-evaluated-through-pre-board-examination-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124901-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्री बोर्ड परीक्षा से होगा विद्यार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्री बोर्ड परीक्षा से होगा विद्यार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
-आज से होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों में शुरू हुई तैयारी
- मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को कराई जाएगी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के काॅलेजों में बुधवार से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी और यह परीक्षा 25 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारियों का मूल्यांकन किया जाएगा और उसके आधार पर ही तैयारी कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित होगी। जिले में परीक्षा कराने के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं और इस बार हाईस्कूल में 13550, इंटरमीडिएट में 14578 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी के बीच आयोजित होंगी। इन सबसे पहले विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें उनको खुद के मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। 15 से 25 जनवरी के बीच स्कूलों को प्री-बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन कराना होगा। इसके लिए विद्यार्थी भी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, विद्यालयों ने भी अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार तैयार कर ली है। बोर्ड की ओर से सभी डीआईओएस को परीक्षा के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस धर्मेद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा से विद्यार्थियों को अपना मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा। परीक्षा के आयोजन के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्री बोर्ड की परीक्षा सभी विद्यालयों में बुुधवार से शुरू हो जाएंगी।