{"_id":"5e2c9a1e8ebc3e4b190235a9","slug":"the-power-of-youth-democracy-vote-in-every-election-baghpat-news-mrt465759533","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा लोकतंत्र की ताकत, हर चुनाव में करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा लोकतंत्र की ताकत, हर चुनाव में करें मतदान
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर लोगो को शपथ दिलाती डीएम व अन्य अधि?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और डीएम शकुंतला गौतम ने युवाओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा लोकतंत्र की ताकत हैं। अपने वोट की कीमत समझें और समाज को भी जागरूक करें।
शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त और डीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शांति के प्रतीक कबूतर भी उड़ाए। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता भयमुक्त होकर अपना मत डालें, लोकतंत्र को मजबूत करें। जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है, वह अपना वोट अवश्य बनवाएं। कहा आपका वोट लोकतंत्र को मजबूती देता है, इसलिए अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। इसके बाद मंडलायुक्त और डीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, एसडीएम रामनयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय मौजूद रहे।
रंगोली, पेंटिंग बनाकर दिखाई प्रतिभा
बागपत। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगोली और पेंटिंग बनाई। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की सराहना की। डीएम ने कहा कि विभिन्न आयोजन के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने वितरित किए कार्ड
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने 18 साल की उम्र पूरी कर चुके 15 छात्र-छात्राओं को वोटर कार्ड वितरित किए। उन्होंने युवाओं से अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया।