फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The police will interfere if there is a disturbance in studies

पढ़ाई में पड़ा खलल तो पुलिस देगी दखल

Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The police will interfere if there is a disturbance in studies
बागपत। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की पढ़ाई में यदि किसी ने खलल डालने का प्रयास किया तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। शासन ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर 112 जारी किया है। शोरगुल से परेशानी बोर्ड परीक्षार्थी इस नंबर पर शिकायत कर सकते है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शासन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी सजग है। इसलिए शासन ने पुलिस प्रशासन को भी परीक्षा को लेकर अलर्ट किया है। एसपी की ओर से सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षार्थियों को डीजे बजने के कारण कोई परेशानी न हो। इसलिए बिना अनुमति के डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि डीजे बजाने के लिए न्यायालय की गाइड लाइन भी है। बिना अनुमति के संचालन नहीं हो सकता है और बोर्ड परीक्षाओं के कारण ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए यह प्रतिबंधित रहेगा। धारा 144 भी लागू है। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर 112 जारी किया गया है। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। कॉल करने वाले परीक्षार्थी का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

रात में निर्बाध रहेगी आपूर्ति
बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्युत निगम भी गंभीर हो गया है। परीक्षार्थियों की तैयारी में कहीं बिजली रोड़ा न बने, इसके लिए अधिकारियों को कड़ाई से अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी किए है। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि शाम ढलने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed