{"_id":"60be5e338ebc3e7b796f9640","slug":"the-police-officer-who-was-indecisive-to-the-youth-appeared-on-the-line-baghpat-news-mrt541635638","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालीबाज दरोगा ने वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालीबाज दरोगा ने वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने सोमवार को नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि दरोगा ने उनसे गालीगलौज की। इतना ही नहीं मारपीट कर दाढ़ी खींची और गोली मार देने की धमकी दी। वीडियो बनाने पर पीड़ित का फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया। जिससे फोन टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।
हरचंदपुर निवासी आमिर ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई मोहसिन के साथ दवा लेने बागपत आया था। वह हेलमेट नहीं पहने था और नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दरोगा नेत्रपाल ने उनके साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज शुरू दी। उसके द्वारा विरोध करने पर दरोगा ने उनका चालान काटने की चेतावनी देते हुए मारपीट की तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं गोली मार देने की धमकी भी दी। इस दौरान उसकी दाढ़ी भी खींची।
युवकों ने घटना की वीडियो बनाने का प्रयास करने पर दरोगा ने उसका मोबाइल फोन सड़क पर पटक दिया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दाढ़ी खींचने का आरोप बेबुनियाद है। लिखित में भी युवक ने ऐसा आरोप नहीं लगाया है। दरोगा नेत्रपाल को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी अनुज मिश्रा को सौंप दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक ने वायरल किया वीडियो
आमिर ने दरोगा के साथ हुई कहासुनी का सात सेकेंड का वीडियो वायरल कर दिया है। जिसमें दरोगा उसे जेल भेजने की धमकी दे रहा है। दरोगा कह रहा है कि मैं तुझे जेल भेजूंगा तू मेरी वीडियो बनाकर वायरल कर दे। उसके मोबाइल पर झपटते हुए भी दरोगा दिखाई दे रहा है।