{"_id":"60f5c8478ebc3e79ae03f5e7","slug":"the-picture-of-government-schools-will-change-baraut-news-mrt548144079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला विशेष : सरकारी विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, तय किए 14 मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला विशेष : सरकारी विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, तय किए 14 मानक
Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
सार
एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के उच्चीकरण के कार्य काफी तेज गति से चल रहे हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 14 मानक के अनुरूप कार्य करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बागपत में निर्माणाधीन स्कूल
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में विद्यालय भले ही अभी बंद रहे हो, लेकिन उनके कायाकल्प के लिए शासन ने 14 मानक तय किए हैं। इसके बाद विभागीय अफसर सक्रिय हो गए हैं और जल्द ही बागपत जिले के सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
निजी विद्यालयों से मुकाबला करने के लिए सरकारी विद्यालयों को न सिर्फ जन सुविधाओं से लैस किया जाएगा, बल्कि, उनको संवारा भी जाएगा। इसके लिए शासन ने 14 मानक तय किए हैं, ताकि कोरोना का संभावित खतरा कम होने पर जब विद्यालय खुलेंगे तो सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय की तस्वीर बदली हुई मिले। उनके विद्यालय की दीवारों पर न सिर्फ आकर्षक पेंटिंग बनी होंगी, बल्कि उनकी कक्षा के फर्श पर टाइल भी लगे होंगे। शुद्धि पेयजल और कक्षा में पंखे की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विद्यालयों के लिए तय किए 14 मानक
विद्यालय में शुद्ध पेयजल, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, शौचालयों में जलापूर्ति, शौचालयों में टाइल लगाना, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाश़िग यूनिट, कक्षा कक्ष में टाइल लगाना, श्यामपट्ट, रसोई घर, विद्यालय की समुचित रंगाई और पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप और रैलिंग, कक्षाओं में विद्युत उपकरण, विद्यालय में बिजली कनेक्शन।
विज्ञापन
मानक के अनुरूप कराए जाएंगे कार्य
एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के उच्चीकरण के कार्य काफी तेज गति से चल रहे हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित 14 मानक के अनुरूप कार्य करा लिए जाएंगे।