फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The PHC was constructed using substandard construction material, revealed during inspection.

Baghpat News: घटिया निर्माण सामग्री से पीएचसी का हुआ था निर्माण, निरीक्षण में हुआ खुलासा

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The PHC was constructed using substandard construction material, revealed during inspection.
बागपत के फैजपुर निनाना गांव ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र । संवाद
- फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ, आज सीएमओ को देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था। इसकी वजह से ही चार साल में दरारें आनी शुरू हो गईं और छतों व दीवार से सीमेंट उखड़ना शुरू हो गया। डिप्टी सीएमओ की जांच में भी इसका खुलासा हुआ। वह बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देंगे।
फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का वर्ष 2019 में निर्माण किया गया था और इसके बाद वर्ष 2021 में स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया था। चार साल पहले भी लखनऊ से जांच करने आई टीम ने भी मानक के अनुसार निर्माण नहीं होने की बात कहकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिर भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई और पीएचसी को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

पीएचसी की दीवारों में दरारें, छत व दीवारों से सीमेंट नीचे गिरने लगा और टायल्स भी उखड़ने लगीं। इसकी जांच करने के लिए बुधवार को बागपत सीएचसी अधीक्षक एवं डिप्टी सीएमओ डाॅ. विभाष राजपूत ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान पीएचसी के निर्माण में घटिया सामग्री मिली और भवन भी जर्जर होना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सीएमओ को रिपोर्ट देंगे और फिर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर से जांच कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा, ताकि भवन का निर्माण फिर से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed