फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The only true person who is involved in sorrow and pain: Ram Rahim

दुख-दर्द में शामिल होने वाला ही सच्चा इंसान : राम रहीम

Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The only true person who is involved in sorrow and pain: Ram Rahim
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कहा कि किसी के भी दुख-दर्द में शामिल होकर उसके कष्ट दूर करने की कोशिश करने वाला ही सच्चा इंसान कहलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को इंसानियत का पाठ पढ़ाया। कहा कि यदि कोई सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है, तो लोग उसे देखकर निकल जाते हैं। कोई किसी को पीट रहा है, तो उन्हें छुड़ाने के बजाय उनकी वीडियो बनाने लगते हैं। जो लोग किसी को दुखी देखकर ठहाके लगाते हैं, खुशी मनाते हैं वह इंसान नहीं। उसे हमारे धर्मों में शैतान या राक्षस कहा जाता है। ऐसे लोग बेहद की स्वार्थी होते हैं। उनके अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी जात इंसान है, इसे बदनाम ना कीजिए। हम सब एक मालिक की औलाद हैं, हमारे धर्मों में इंसान को सर्वश्रेष्ठ कहा गया। सच्चा इंसान वही होता है, जो किसी के दुख दर्द में शामिल होकर उसके कष्टों को दूर करने की कोशिश करता है, इसे ही इंसानियत कहते है। यह सब इंसानियत के कर्म करने से ही होगा, ओम, हरि, अल्लाह, वाहे गुरु, गौड़, राम नाम का नित्य नियम सुमिरन करने से इंसान इंसानियत की बुलंदियों पर पहुंचता है। वही सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस का सख्त पहरा था। किसी भी अनुयायी को डेरे के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed