फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The noise of kidnapping in the morning, recovered with lover in the evening

सुबह मचा अपहरण का शोर, शाम को प्रेमी संग बरामद

Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The noise of kidnapping in the morning, recovered with lover in the evening
बागपत। कोतवाली के पास मंगलवार सुबह 12वीं की छात्रा के अपहरण का शोर मचा। परिजनों ने छात्रा की बरामदगी को कोतवाली पर हंगामा भी किया। शाम को पुलिस ने छात्रा को दिल्ली से प्रेमी के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के निकट मंगलवार सुबह 12वीं की छात्रा घर के बाहर पानी भर रही थी। तभी बाइक सवार वहां पहुंचा और छात्रा को अपने साथ ले गया। छात्रा के परिजनों ने दिनदहाड़े अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी और छात्रा को प्रेमी के साथ दिल्ली से बरामद कर लिया। इस दौरान युवक के परिजनों ने पुलिस का विरोध भी किया। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
युवक पर दाढ़ी खींचने व मारपीट का आरोप
बागपत। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने एक युवक पर मारपीट करने और दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया है। शामली के बैधकड़ी निवासी वकील पुत्र सन्ना ने बताया कि वह सरूरपुर गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार को वह भट्ठे के पास दुकान पर चाय पी रहा था। तभी सरूरपुर का एक युवक आया और उसके ऊपर जग से पानी डाल दिया। विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने उसकी दाढ़ी भी खींची। मौके पर एकत्र लोगों ने उसे बचाया। आरोपी ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने चौकी पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed