{"_id":"696b720d711d9bf15907d4b3","slug":"the-nirvana-festival-of-lord-adinath-was-celebrated-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-145258-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया
विज्ञापन
-ऋषभदेव सभागार में भक्तामर महामंडल विधान का हुआ आयोजन
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के मानस्तंभ परिसर में शनिवार को जैन संत विमर्श सागर महाराज ससंघ 35 मुनि आर्यिकाओं के सानिध्य में भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। वहीं भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि मान स्तंभ पर पिछले वर्ष आदिनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर हुए हादसे के बाद जैन समाज ने सादगी के साथ नीचे से ही भगवान को निर्वाण लडडू चढ़ाने का निर्णय लिया। जैन संत के सानिध्य में ऋषभदेव सभागार में अभिषेक पूजन के बाद मानस्तंभ के नीचे से ही आदिनाथ भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया। पुजारी संघ द्वारा माघ कृष्ण चतुर्दशी के अवसर पर 48 मंडलीय भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राहुल जैन, शांतिधारा का सौभाग्य राजेश जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम निर्वाण लाड्डू धनेंद्र जैन, चित्र अनावरण प्रवीण जैन, दीप प्रज्ज्वलन मनोज जैन ने किया। आचार्य को शास्त्र भेंट अजितनाथ साधु सेवा समिति द्वारा व पाद प्रक्षालन अतिथि भवन पुजारी संघ द्वारा व आरती विमर्श जागृति मंच परिवार, गुरु पूजा महिला जैन मिलन नगर ने की। विधानाचार्य संदीप जैन ने आदिनाथ भगवान की अष्ट द्रव्यों से पूजा की। भक्तामर विधान के 48 अर्घ्य मंडल पर चढ़ाए गए। वहीं जैन संत ने कहा कि संयम को अपना आभूषण बनाया और वैराग्य को अपना जीवन बनाया। भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने मानव जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके पर मुकेश जैन, सचिन जैन, नमन जैन, आदिश जैन, राहुल जैन, शुभम जैन, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।