फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The MP raised the demand in the Lok Sabha for running the Vande Bharat train and setting up halts.

Baghpat News: सांसद ने लोकसभा में वंदे भारत ट्रेन चलाने व हाल्ट बनाने की मांग उठाई

Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The MP raised the demand in the Lok Sabha for running the Vande Bharat train and setting up halts.
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को लोकसभा में वंदे भारत ट्रेन चलाने व नया हाल्ट जल्द बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा भी कई परियोजनाओं का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

लोकसभा में बागपत से रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-बड़ौत-शामली रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की। इस रेलवे ट्रैक पर दो नई ट्रेन चलवाई तो दो ट्रेनों में नौ कोच बढ़ाए गए। इस तरह रेत यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है मगर बड़ौत-शामली रेलवे लाइन पर एक नई वंदे भारत जैसी ट्रेन का संचालन होता है तो क्षेत्र की जनता को उसका लाभ मिलेगा। ब्राह्मणपुट्ठी रेलवे हाल्ट के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड से बजट आवंटित करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बागपत रोड स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और कोरोना काल में बंद ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जाए। बागपत रोड स्टेशन पर आरयूबी और आरओबी के माध्यम से प्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी की जाए। बूढ़पुर रेलवे हाल्ट पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। इनके अलावा कोलकाता-अमृतसर कॉरिडोर पर न्यू परतापुर स्टेशन पर लॉजिस्टिक्स हब का निर्माण होगा तो उससे भी क्षेत्र को बहुत लाभ मिलेगा। पानीपत-मेरठ नई रेलवे लाइन को जल्द स्वीकृति प्रदान करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed