फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The monk was threatened with returning the stolen five thousand rupees and equipment.

Baghpat News: चोरी हुए पांच हजार रुपये और उपकरण वापस करके साधु को धमकाया

Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The monk was threatened with returning the stolen five thousand rupees and equipment.
दोघट। दोघट के जंगल प्याऊ पर शिव मंदिर के कमरे से चोरी हुए पांच हजार रुपये और उपकरण साधु सुरेश को एक युवक ने वापस लौटा दिए और दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर धमकाया। इसमें साधु ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी सुरेश ने बताया कि वर्ष 2020 में वह मंदिर परिसर में बने कमरे में सोए हुए थे, तभी एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। इसके दो दिन बाद दीवार तोड़कर वहां रखे आरती बजाने के उपकरण, गैस सिलिंडर, पांच किलो पीतल का घंटा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत थाना पुलिस और एसपी से की गई। साधु ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक युवक मंदिर में आया और पांच हजार रुपये, आरती बजाने का उपकरण खेत में मिलने की बात कहकर वापस देने लगा। साधु ने आरोप लगाया कि उस पर पुलिस के सामने बयान बदलने का दबाव भी बनाया। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed