{"_id":"63deab3bc39af65ca72a8a1d","slug":"the-monk-was-killed-in-a-dispute-over-the-offering-of-the-temple-baraut-news-c-14-1-105654-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंदिर के चढ़ावे के विवाद में की थी साधु की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंदिर के चढ़ावे के विवाद में की थी साधु की हत्या
Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव के भूमिया मंदिर में साधु की हत्या सात लोगों ने मंदिर के चढ़ावे के विवाद में की थी। हत्या से पहले चढ़ावे को लेकर आरोपियों का साधु के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि निरपुड़ा गांव के छोटा शिव मंदिर के महंत महेशनाथ ने 19 मार्च 2022 को थाने में साधु लालगिरी निवासी मुलसम की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने जांच की थी। इसमें निरपुड़ा गांव के ही सोमदत्त उर्फ सोमा पंडित, प्रमोद व राहुल को गिरफ्तार किया गया। सोमदत्त उर्फ सोमा पंडित ने बताया कि वह साधु से पहले से मंदिर में रहता था, लेकिन बाद में साधु लालगिरी भूमिया मंदिर पर आकर रहने लगा और सारा चढ़ावा खुद ही खर्च करने लगा।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को मंदिर में हुई रागिनी कार्यक्रम में काफी चढ़ावा आया था। जिसको लेकर 18 मार्च की रात प्रमोद, सोमदत्त, राहुल, हरेंद्र, मोनू पंडित, मंदिर की भूमि के मालिक धर्मेंद्र, निर्देश के साथ मंदिर में पहुंचे। आरोपियों ने बताया कि साधु नशे में था और चढ़ावे को लेकर साधु उनके साथ गालीगलौज करने लगा। इसके बाद पीट-पीटकर साधु की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
ग्रामीणों ने थाना घेरा
साधु लालगिरी की हत्या के मुकदमे में पुलिस पर ग्रामीणों ने फर्जी खुलासा करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। जहां रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी व ग्रामीणों ने दिनभर हंगामा किया। उन्होंने तीन दिन से पांच युवकों को हिरासत में रखने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बेगुनाहों को जेल भेजने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान चौधरी कृष्णपाल राणा, राजेंद्र चौधरी, पूर्व चैयरमैन हरबीर सिंह, बिजेंद्र राणा, प्रताप सिंह, निश्चय, राजबीर, विवेक चौहान, ओमपाल, जसबीर, जोगेंद्र, बिट्टू, देवेंद्र पूर्व प्रधान, ब्रजवीर मौजूद रहे।
-- --