{"_id":"5f4d3ef28ebc3e17473f85f9","slug":"the-miscreants-took-the-watchman-hostage-and-threw-him-in-the-field-baghpat-news-mrt4989228164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर खेत में फेंका
विज्ञापन
खाना न लाने पर ईख के खेत में बांधकर चले गए बदमाश
बागपत। रविवार की रात में शहर के एक स्कूल के चौकीदार को बदमाश खाना नहीं बनाने पर मारपीट कर खेत में बंधक बनाकर फेंक कर चल गए । सुबह होने पर गार्ड ने स्कूल संचालकों को घटना से अवगत कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
संतोषपुर-बाघू गांव निवासी राम निवास ने बताया कि वह बाघू रोड पर स्थित एक स्कूल में चौकीदार के पद पर काम करते है। रविवार की रात में करीब 11.30 बजे 10-12 बदमाश हाथों में हथियार व मुंह पर कपड़ा लपेटे आए और खाना बनाने के लिए कहने लगे, उन्होंने गांव संतोषपुर बाघू से खाना लाने के लिए एक घंटा का समय मांगा। सभी बदमाशों ने कम समय में खाना लाने के लिए कहा, पीड़ित ने डर की वजह से मना कर दिया। बदमाशों ने घटना की सूचना किसी को न देने के लिए रामनिवास के साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर स्कूल के पीछे ईख के खेत में फेंक कर चले गए। सुबह होने पर स्कूल का गार्ड हरपाल ने स्कूल में चौकीदार को आवाज लगाई तो कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी देर बाद ईख के खेत में कपड़े से बंधा हुआ मिला, इसकी सूचना स्कूल संचालकों को दी। स्कूल संचालकों ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।