फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants robbed the youth on the strength of weapons

बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक को लूटा

Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the youth on the strength of weapons
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर हरियाणा से नौकरी कर लौट रहे खेकड़ा निवासी युवक से लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा का रहने वाला संजीव पुत्र राजेश हरियाणा के बवाना में नौकरी करता है। रविवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होते हुए घर आ रहा था। जब वह ईपीई पर खेकड़ा के पास यमुना पुल पर पहुंचा, तो बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह उसे लेकर पैदल ही टोल नाके की ओर आ रहा था। तभी बुलेट सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे से आतंकित कर उससे 9300 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

संजीव का आरोप है कि उसने एक्सप्रेस वे पर तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने मदद करने के बजाय अभद्रता कर भगा दिया। इसके बाद वह खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां से भी उसे टरका दिया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि एक्सप्रेस वे का क्षेत्र बागपत थाने में पड़ता है। फिर भी घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed