फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants robbed the bike, ran away after coming after the police

बदमाशों ने बाइक लूटी, पुलिस के पीछे आने पर छोड़कर भागे

Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the bike, ran away after coming after the police
बागपत। बसौद-चौपड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मिस्त्री से बाइक लूट ली। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वह गाधी के जंगल में बाइक छोड़कर भाग गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जंगल में पांच घंटे तक कांबिंग की। घटना में शामिल बदमाश बसौद गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बसौद गांव का रहने वाले बाइक मिस्त्री नाजिम पुत्र शकील बृहस्पतिवार दोपहर को चौपड़ा से अपने गांव लौट रहा था। उसे रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा दिखाकर उससे बाइक लूट ली। बाइक लूटकर बदमाशों के भागते ही उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस वहां पहुंच गई और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने लूटी गई बाइक को गाधी के जंगल में छोड़ दिया और वह खेतों में घुस गए। एएसपी मनीष मिश्र, सीओ देवेंद्र शर्मा समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई और खेतों में कांबिंग करते हुए बदमाशों को तलाश किया। बदमाशों का पांच घंटे तलाश करने के बाद भी पता नहीं लग सका। पुलिस को यह जरूर पता चल गया कि वह बदमाश बसौद गांव के रहने वाले है, जिनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed