{"_id":"5e2f2dba8ebc3e4b51755d72","slug":"the-message-of-unity-and-integrity-of-the-nation-baghpat-news-mrt4659184182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र की एकता व अखंडता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र की एकता व अखंडता का दिया संदेश
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व एसपी प्रताप गोपेन्द?
- फोटो : BAGHPAT
राष्ट्र की एकता व अखंडता का दिया संदेश
बागपत। जिलेभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में परेड हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों ने विकास की झांकियां निकाली। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने युवाओं को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि संविधान देश की ताकत है।
पुलिस लाइन में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। साल 2019 में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न अवसरों पर समाज को एकजुट रखने में अहमद योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया में सबसे बढ़िया और मजबूत हैं। प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुरक्षित हैं। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेेंद्र यादव ने कहा कि युवा देश की ताकत है। उच्च शिक्षा हासिल कर देश के लिए कार्य करें। संचालन डॉ अनिल चौहान ने किया। एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, आरआई किशोर रौतेला मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम ने दिलाई शपथ
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने सुबह आठ बजे पर राष्ट्र वंदना चौक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुबह साढे़ आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। डीएम ने गणतंत्र के संकल्प की शपथ दिलाई। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार, एसडीएम रामनयन सिंह मौजूद रहे। उधर, विकास भवन से विभिन्न विभागों ने विकास की झांकी निकाली। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ पीसी जायसवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ देवानंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार, तहसीलदार प्रसून कश्यप मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न झांकियां प्रदर्शित की। मानव श्रंखला बना राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया ।
विज्ञापन
अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम शकुंतला गौतम, चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, रालोद नेता नवाब अहमद हमीद, अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य, बीएसए राजीव रंजन, राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र कुमार आर्य एडवोकेट, वरिष्ठ लिपिक महेश चंद शर्मा ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
सम्मानित किए स्वतंत्रता सेना इलम सिंह
बागपत। बावली गांव के स्वतंत्रता सेनानी इलम सिंह को डीएम शकुंतला गौतम ने सम्मानित किया। इलम सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर के सामने कीचड़ भरा रहता है। कई बार वह पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।