फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The man who sexually assaulted the girl was released after being made to apologize.

Baghpat News: बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले को माफी मंगवाकर छोड़ा

Thu, 23 Oct 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The man who sexually assaulted the girl was released after being made to apologize.
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बैठी बच्ची के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद समाज के लोगों ने आरोपी से माफी मंगवाकर छोड़ दिया। बाद में तहरीर मिलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी 21 अक्तूबर को घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस का युवक वहां आया और उसकी बेटी की तरफ अश्लील इशारे कर बुलाने लगा। उसकी बेटी के शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। वहां पर समाज के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने आरोपी युवक से माफी मंगवाने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा तो समाज के लोगों ने रोक दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर दोबारा बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस मामले में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed