फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The locker who removed the seal of the attached property was arrested from Dehradun

कुर्क संपत्ति की सील हटाकर ताला लगाने वाला देहरादून से गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The locker who removed the seal of the attached property was arrested from Dehradun
ओढ़ापुर निवासी पवन त्यागी के खिलाफ दर्ज हैं 32 मुकदमे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
छपरौली (बागपत)। ओढ़ापुर गांव में पुलिस द्वारा कुर्क किए गए मकान पर लगी सील हटाकर ताला लगाने वाले आरोपी पवन त्यागी को पुलिस टीम ने देहरादून में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बागपत जनपद समेत दूसरे जनपदों में 32 मुकदमे दर्ज है।

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने अनुसार ओढ़ापुर गांव निवासी पवन त्यागी के खिलाफ 30 मुकदमे जनपद बागपत के खेकड़ा और छपरौली थाने में दर्ज है जबकि दो मुकदमे मेरठ के दौराला थाने में दर्ज है। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ जून 2021 को ओढ़ापुर गांव स्थित मकान कुर्क कर सील लगाई गई थी। आरोप है कि पवन त्यागी ने सील हटाकर अपना ताला लगा दिया। इसका पता चलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की रात आरोपी को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को बागपत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed