फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The line of star campaigners of BJP, did not even see the BSP and Congress

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लाइन लगी रही, बसपा व कांग्रेस वालों ने देखा तक नहीं

Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The line of star campaigners of BJP, did not even see the BSP and Congress
- चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक आए, रालोद के दो बार पहुंचे
विज्ञापन

- बसपा व कांग्रेस का एक भी स्टार प्रचारक नहीं आया, प्रत्याशियों के सहारे छोड़ा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने में सबसे आगे रही और यहां भाजपा के स्टार प्रचारकों की लाइन लगी रही। रालोद के स्टार प्रचारक भी यहां दो बार पहुंचे, लेकिन बसपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने यहां आकर देखा भी नहीं।
चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को बागपत में उतारा। गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, कृष्णपाल गुर्जर, संजीव बालियान, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ समेत कई स्टार प्रचारक बागपत में पहुंचे और यहां करीब 14 प्रबुद्ध सम्मेलन व सभा की गई। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार जनसंपर्क किया। अकेले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी सभा की। रालोद-सपा गठबंधन के स्टार प्रचार दो बार यहां पहुंचे। बसपा व कांग्रेस का कोई भी स्टार प्रचारक यहां प्रचार करने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले किसी ने जुलूस निकाला तो कोई पैदल घरों तक पहुंचा
बागपत। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मंगलवार शाम को प्रचार पूरी तरह से थम गया है। प्रचार खत्म होने से पहले भाजपा के तीनों प्रत्याशियों योगेश धामा, केपी मलिक, सहेंद्र रमाला ने जुलूस निकाला और अपने पक्ष में वोट मांगे। इनके अलावा रालोद, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशी पैदल ही घर-घर तक पहुंचे। रालोद के अहमद हमीद, जयवीर तोमर, अजय कुमार ने जनसंपर्क किया तो बसपा के अरुण कसाना व कांग्रेस के अनिल देव त्यागी भी पैदल ही घर-घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed