{"_id":"6698fa99cf395ca75c01f713","slug":"the-license-of-the-institution-will-be-cancelled-action-will-be-taken-against-the-clinic-operator-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115650-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संस्था का रद्द कराएंगे लाइसेंस, क्लीनिक संचालक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संस्था का रद्द कराएंगे लाइसेंस, क्लीनिक संचालक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
-बिना अनुमति रक्तदान शिविर लगाने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमीनगर सराय में नियम विरुद्ध रक्तदान शिविर लगाने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई और संस्था का लाइसेंस रद्द करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बगैर मुकुट वर्मा के क्लीनिक में रक्तदान शिविर लगाया गया था। शिविर में पैथोजॉजिस्ट और टैक्नीशियन मौजूद नहीं थे। शिविर में रक्तदान के बाद पूठड़ गांव के युवक मनीष और किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। युवक के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा कर डीएम और सीएमओ से कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ ने पिलाना सीएचसी के चिकित्सक रवि शंकर को शिविर की जांच दी थी। डॉ़ रवि शंकर ने बताया कि शिविर की जांच की गई। शिविर में पैथोलॉजिस्ट नहीं मिला, वहां मेडिकल काॅलेज के दो छात्र लोगों का रक्त निकालते हुए मिले थे। क्लीनिक के संचालक डॉ़ मुकुट वर्मा का कहना था कि संस्था ने 18 जुलाई को उनके क्लीनिक पर रक्तदान शिविर लगाने की बता कही थी और एक दिन पहले ही यहां शिविर लगा दिया गया था। उनका कहना था कि संस्था ने उन्हें सभी नियम अपने स्तर से पूरे करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्लीनिक पर 18 जुलाई को शिविर लगाने की अनुमति मांगी गई थी, जबकि एक दिन पहले ही शिविर लगा दिया गया। रक्तदान के दौरान एक किशोरी और एक युवक की हालत बिगड़ने की सूचना पर चिकित्सक को जांच कराने के लिए भेजा गया था। जांच के बाद शासन से संस्था का लाइसेंस रद्द करने और क्लीनिक संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-- -
वर्जन - कस्बा अमीनगर सराय में बुधवार को लगाए गए रक्तदान शिविर की जांच कराई जा रही है। जांच में अनियमितता मिलने पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजकर संस्था का लाइसेंस रद्द कराया जाएगा। -डॉ़ महावीर सिंह, सीएमओ