फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The leader of the robbers Mangalamukhi gang arrested from Bareilly

लुटेरे मंगलामुखी गिरोह का सरगना बरेली से दबोचा

Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The leader of the robbers Mangalamukhi gang arrested from Bareilly
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर करता है गिरोह के साथ लूट
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ही पंजाब के ट्रैक्टर चालक से लूटे थे एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से लूट करने वाले मंगलामुखी गिरोह के सरगना को पुलिस ने बरेली से दबोच लिया। पुलिस उससे लूट की घटनाओं और उसके मंगलामुखी साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि मंगलामुखी गिरोह के सदस्य ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर थाना चांदीनगर के हिंडन नदी पुल से खेकड़ा कोतवाली के रेलवे ओवरब्रिज तक ट्रक और ट्रैक्टर चालकों से लिफ्ट लेने के बहाने उनसे रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। तीन दिसंबर को खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से एक लाख रुपये की लूट की थी। पीड़ित ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात मंगलामुखियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तभी से गिरोह का सुराग लगाने में जुटी हुई थी। शनिवार की रात पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस टीम ने मंगलामुखी गिरोह के सरगना निशा निवासी खेकड़ा को बरेली से दबोच लिया। सीओ के मुताबिक आरोपी से लूट की घटनाओं और उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed