फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The kidnapper of the girl got 5 years imprisonment and the rapist got 7 years imprisonment

Baghpat News: छात्रा के अपहरणकर्ता को पांच और दुष्कर्मी को सात साल की सजा

Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The kidnapper of the girl got 5 years imprisonment and the rapist got 7 years imprisonment
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम साबिस्ता आकिल ने दोष सिद्ध होने पर अपहरणकर्ता को पांच साल की सजा सुनाई और दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया। साथ ही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले कैंटर चालक को सात साल की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने दिसंबर 2019 को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ रही बेटी के साथ किराए पर रहता है, जिसका डीसीएम चालक उमाशंकर निवासी फर्रुखाबाद अपने साथी दीपक निवासी दोघट के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। बरामद होने के बाद छात्रा ने दीपक निवासी दोघट पर अपहरण और चालक उमा शंकर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मुकदमे में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम साबिस्ता आकिल ने दीपक पर अपहरण और उमा शंकर पर दुष्कर्म के आरोप में दोष सिद्ध कर दिया था। शुक्रवार को न्यायाधीश ने अपहरणकर्ता दीपक को पांच साल और दुष्कर्मी उमाशंकर को सात साल की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दीपक की एक माह और उमाशंकर की तीन माह की सजा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed