फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Irrigation Department building will be renovated with Rs 1.25 crore.

Baghpat News: सिंचाई विभाग के भवन का सवा करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार

Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The Irrigation Department building will be renovated with Rs 1.25 crore.
- दाहा गांव में खंडहर में तब्दील हो चुका है निरीक्षण भवन, सिंचाई विभाग ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

फोटो-11
बागपत। दाहा गांव में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन का सवा करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। बजट आने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।

दाहा गांव में सिंचाई विभाग का निरीक्षण भवन है और यहां पर घास-फूंस खड़ी है और कमरे भी जर्जर हालत में है। यह भवन एक हेक्टेयर में बना हुआ है। विभाग की अनदेखी के कारण भवन भी गिरने की कगार पर खड़ा हुआ है और चहारदीवारी भी टूटी पड़ी है। कई बार सिंचाई बंधु की बैठक में भी निरीक्षण भवन का जीर्णोद्धार करने की मांग उठ चुकी है। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने निरीक्षण भवन का जीर्णोद्धार करने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। सवा करोड़ रुपये के बजट से निरीक्षण भवन में कमरों का जीर्णोद्धार, चहारदीवारी का निर्माण, पौधरोपण, मिट्टी भराव आदि कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया और बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed