फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The investigator accused of increasing the section with fake city scan report

Baghpat News: विवेचक पर फर्जी सिटी स्कैन रिपोर्ट से धारा बढ़ाने का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 30 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The investigator accused of increasing the section with fake city scan report
बागपत। आरिफपुर खेड़ी गांव के व्यक्ति ने एसपी को शिकायत देकर मुकदमे के विवेचक पर फर्जी सिटी स्कैन रिपोर्ट से मुकदमे में धारा बढ़ाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आरिफपुर खेड़ी गांव के रहने वाले जसवीर ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उसके परिवार पर हमला कर दिया गया था। जिसमें चाचा रामचंद्र ने गांव के ही अनुज और आशीष को नामजद कर बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके 25 दिन बाद दूसरे पक्ष ने उसके परिवार वालों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पुलिस ने जेल में बंद आरोपी आशीष की सिटी स्कैन रिपोर्ट का हवाला देकर मुकदमे में धारा बढ़ा दी, जबकि जेल अधीक्षक ने आरटीआई में आशीष का सिटी स्कैन होने के लिए जेल से बाहर भेजने की जानकारी से इंकार किया। शिकायतकर्ता ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। जिसमें एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed