फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   the injured died in CHC by Negligence

लापरवाही में सीएचसी में घायल ने दम तोड़ा

Mon, 11 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 11 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
the injured died in CHC by Negligence
बड़ौत सीएचसी पर मृतक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएचसी में तीन दिन से घायल व्यक्ति तड़पता रहा। आखिरकार उसने रविवार की तड़के दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना दोघट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना दोघट के ब्रजपाल होमगार्ड ने आठ जुलाई को बड़ौत सीएचसी में घायल व्यक्ति को भर्ती कराया था। सूत्रों के अनुसार  तभी से घायल सीएचसी के जनरल वार्ड में भर्ती था। न तो उसकी सीएचसी कर्मियों ने ही सुध ली और नहीं ही भर्ती कराने के बाद पुलिस ने उसकी सुध ली।
विज्ञापन


रविवार की तड़के उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना सीएचसी ने मीमो से बड़ौत कोतवाली को दी। उसके सिर से दुर्गंध आ रही थी। लगता है वह एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। बड़ौत पुलिस ने इस घटना को दोघट पुलिस का कहकर पल्ला झाड़ लिया और इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नाम नरेंद्र निवासी किरठल बताया, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। मरने वाले की उम्र 50 के लगभग है और वह कुर्ता पजामा पहने है। बाद में दोघट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया  दोघट थाने का होम गार्ड ब्रजपाल घायल को भर्ती कराकर चला गया था। इसकी मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। लगता है कि कोई वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed