{"_id":"646a218f1fe9fe90da050d74","slug":"the-in-laws-snatched-the-son-from-the-married-woman-and-left-her-in-the-forest-baghpat-news-c-28-1-bag1001-1473-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाहिता से बेटा छीनकर जंगल में छोड़ गए ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाहिता से बेटा छीनकर जंगल में छोड़ गए ससुराल वाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीदहे
-दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने की मारपीट
दोघट। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, उसका एक साल का बेटा भी छीन लिया। इसके बाद विवाहिता को गांगनौली गांव के जंगल में छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांगनौली गांव की रहने वाली मुनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पहले गौरीपुर गांव के एक युवक के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार शाम उसके पति और सास ने उसका बेटा छीन लिया और गाड़ी में लेकर गांगनौली आ गए। आरोप लगाया कि इसके बाद उसका पति बेटे को जंगल में छोड़कर चला गया। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।