{"_id":"621279aedd77b9767872021e","slug":"the-importance-of-mother-tongue-will-be-explained-to-council-children-baraut-news-mrt5776195106","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय बच्चों को समझाया जाएगा मातृभाषा का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय बच्चों को समझाया जाएगा मातृभाषा का महत्व
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 से 27 फरवरी तक अलग-अलग विषयों पर होंगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता मेें प्रथम स्थाने पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मातृभाषा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इस साल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 से 27 फरवरी तक अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
एबीएसए सतीश शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को मातृभाषा में कविता पाठ, 22 फरवरी को प्रार्थना सभा में संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई 22 भाषाओं की जानकारी, 23 को ‘मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा आवश्यक’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से 24 फरवरी को हमारी भाषा हमारी संस्कृति पर लेख प्रतियोगिता, 25 को कम से कम तीन भाषाओं में पढ़ने व लिखने की प्रतियोगिता, 26 को चित्रकला और 27 फरवरी को भाषा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा को लेकर एक सप्ताह तक विविध कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।