फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The honor of the district increased, daughters touched the sky

जिले का बढ़ाया मान, बेटियां ने छुआ आसमान

Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The honor of the district increased, daughters touched the sky
बागपत : अमीनगर सराय के नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की टॉपर छात्रा मानसी ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में बागपत 13वें स्थान पर रहा। जिला टॉपर की सूची में बेटियां ही आगे रहीं। हाईस्कूल में मानसी और इंटर में आकांक्षा टॉपर बनी। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.12 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86.31 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले वर्ष परीक्षा नहीं होने के कारण हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा था और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 99.97 रहा था।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में बेटियां आगे रहीं। हाईस्कूल में लड़कों के 86.06 प्रतिशत के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम 95.85 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में लड़कों का परिणाम 82.18 प्रतिशत रहा तो लड़कियों का परीक्षा परिणाम 92.41 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज अमीनगर सराय की मानसी शर्मा 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी। दूसरे स्थान पर रहे श्रीराम शिक्षा मंदिर बड़ौत के विशु चौधरी को 93.50 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर खुशी चौधरी को 92.50 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में आदर्श शिक्षा मंदिर किशनपुर बराल की आकांक्षा शर्मा 89.90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बनी तो गॉडविल इंटर कालेज किरठल के अंकुश 88.40 प्रतिशत के साथ दूसरे और पारस इंटर कालेज किशनपुर बराल की खुशी 87.80 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत परीक्षा में शामिल उत्तीर्ण प्रतिशत
लड़के 9019 8434 7258 86.06
लड़कियां 6220 5980 5732 95.85
कुल 15239 14414 12990 90.12
हाईस्कूल के जिले में टॉप टेन
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
मानसी शर्मा पहला 93.67 नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर सराय
विशु चौधरी दूसरा 93.50 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
खुशी चौधरी तीसरा 92.50 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
प्रिया चौथा 92.17 जनविजय इंटर कालेज कुड़ी नांगल
गरिमा तोमर पांचवां 92 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
अंजलि सिंह छठा 91.83 एसएवी इंटर कालेज कमाला जूड़
वैभव कुमार छठा 91.83 आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल
रोहित सातवां 91.67 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
हर्षित आठवां 91.33 एसवीएम इंटर कालेज छपरौली
सुजाता धनकड़ आठवां 91.33 इंडियन पब्लिक इंटर कालेज बड़ौत
सृष्टि नौवां 91.17 श्री एसएसडी जैन गर्ल्स इंटर कालेज छपरौली
श्लोक वर्मा नौवां 91.17 चौधरी चरण सिंह स्कूल खिंदौड़ा
हंसिका राणा नौवां 91.17 चौधरी दलीप सिंह इंटर कालेज ग्वालीखेड़ा
मानसी दसवां 90.83 जनता इंटर कालेज पलड़ी
अवनी तोमर दसवां 90.83 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
-------
इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम
पंजीकृत परीक्षा में शामिल उत्तीर्ण प्रतिशत
लड़के 8933 8509 6993 82.18
लड़कियां 5922 5758 5321 92.41
कुल 14855 14267 12314 86.31
इंटरमीडिएट के जिले में टॉप टेन
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
आकांक्षा शर्मा पहला 89.90 आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल
अंकुश दूसरा 88.40 गॉडविल इंटर कालेज किरठल
खुशी तीसरा 87.80 पारस इंटर कालेज किशनपुर बराल
स्वाति चौथा 87.07 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
गुंजन पांचवां 86.80 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
माही छठा 86.20 तारा इंटर कालेज बड़ावद
उज्जवल तोमर सातवां 85.60 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
आर्य सातवां 85.60 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
अनिकेत आठवां 85.40 सीएचएस इंटर कालेज आदर्श नंगला
जैनेंद्र कुमार आठवां 85.40 श्री भोपाल सिंह इंटर कालेज भागौट
अंशिका राणा नौवां 84.80 आदर्श इंटर कालेज डौला
रितिका यादव नौवां 84.80 श्रीकृष्ण इंटर कालेज बालैनी
साक्षी नौवां 84.80 चौ चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना
उमा दसवां 84.60 गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed