फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The high tension line wire broke, people created a ruckus

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, लोगों ने हंगामा किया

Sat, 07 Sep 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The high tension line wire broke, people created a ruckus
बड़ौत। नगर के आजाद नगर गली नंबर दो में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चार लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। लोगोें ने इसकी सूचना निगम के कर्मचारियों को दी। मगर आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसकी वजह से 20 मिनट तक लाइन में करंट दौड़ता रहा। इससे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि काॅलोनी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है जो काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रहती है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। शुक्रवार को भी जब काॅलोनी में रहने वाले अनुज गुप्ता, उदित, अनिल, राजू समेत अन्य पैदल किसी काम से काॅलोनी में ही दूसरी जगह जा रहे थे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनकी बराबर में गिरा। गनीमत रही कि टूटे तार की चपेट मेंं कोई नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसकी वजह से 20 मिनट तक लाइन में करंट दौड़ता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई थी। प्रदर्शन व मांग करने वालों में सुधीर, अमित, अरविन्द, लोकेश, नीरज, धर्मवीर आदि ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
बड़ौत। सहायक अभियंता सीताराम ने बताया कि कोताना राेड से पोषित 11 केवीए फीडर 2, 4 व 5 बावली खेत से पोषित विद्युत लाइनों पर विभागीय काम किए जाने की वजह से सुबह 11 बजे शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। - ब्रजेश कुमार यादव एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed