{"_id":"60eb30658ebc3e49b85cd0f4","slug":"the-heat-made-people-cry-throughout-the-day-people-suffering-due-to-undeclared-power-cut-baghpat-news-mrt5469179138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गर्मी ने रुलाया, अघोषित विद्युत कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गर्मी ने रुलाया, अघोषित विद्युत कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिनभर भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। रविवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कोर्ट रोड का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण लॉ वोल्टेज और अघोषित कटौती के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को आसमान में बादल आने पर मौसम में थोड़ी नरमी आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को सुबह से पड़ी भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। भीषण गर्मी में बिजली में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कोर्ट रोड का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से खराबी आ गई। इससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति सुचारु की। आपूर्ति सुचारु होने के बावजूद लोगों को अघोषित विद्युत कटौती के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर में लॉ वोल्टेज के कारण भी दिक्कत हुई। नगर के मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। गर्मी के कारण लोग दिन भर अपने घरों में दुबके रहे। देर शाम आसमान में बादल छाने पर हवा के साथ मौसम में थोड़ी नरमी आई तो लोग घरों से बाहर निकले। मौसम में बदलाव आने पर लोगों को गर्मी से राहत महसूस की।
मानसून की रफ्तार पड़ी कमजोर
मौसम वैज्ञानिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई की मानसून आने की संभावना जता रहे थे। लेकिन इसकी रफ्तार कमजोर पड़ गई। इसके चलते मानसून आने में देरी हो रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक आने वाले कुछ दिनों में झमाझम बरसात होने की उम्मीद है।