फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The havoc of dengue and viral is not stopping, the hospital is full

डेंगू व वायरल का नहीं थम रहा कहर, अस्पताल फुल

Thu, 18 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The havoc of dengue and viral is not stopping, the hospital is full
बागपत जिला अस्पताल स्थित जनरल वार्ड में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज - फोटो : BAGHPAT
- बृहस्पतिवार को सात लोगों में हुई पुष्टि, जांच के लिए भी भीड़ पहुंच रही
विज्ञापन

- रोजाना 30 से ज्यादा लोगों में डेंगू की जांच की जा रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में डेंगू व वायरल का कहर नहीं थम रहा है। लगातार डेंगू व वायरल के मरीज बढ़ने से जिला अस्पताल तक में बिस्तर भरने लगे है। इसके साथ ही अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए भी लाइन लग रही है। रोजाना 30 से ज्यादा लोगों में डेंगू की जांच हो रही है तो बुखार में खून की जांच करीब 80 की हो रही है। बृहस्पतिवार को सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज में जिला अस्पताल में और छह मरीजों में मेरठ में डेंगू की पुष्टि हुई है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से गांवों में कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए एहतियात बरतने और थोड़ी सी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने के निर्देश दिए है। संक्रमण से बचाव के लिए घर के आस-पास सफाई रखने, पानी इकट्ठा न होने देने, नालियों में केरोसीन का छिड़काव करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहने की अपील की है।
विज्ञापन

महिला में डेंगू की पुष्टि
दोघट। निरपुडा गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। निरपुडा गांव के प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह की पत्नी सुनीता देवी को डेंगू से पीड़ित है। महिला का मेरठ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed