फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The graph of road accidents is increasing every year

हर साल बढ़ रहा सड़क हादसों का ग्राफ

Sun, 11 Oct 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
The graph of road accidents is increasing every year
सड़क सुरक्षा सप्ताह :
विज्ञापन

--------------
2015 में जिले में 202 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, 2019 में संख्या बढ़कर 275 पहुंची
कोरोना कॉल वाले साल 2020 में 155 सड़क दुर्घटनाएं हुई अब तक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। साल दर साल सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। कहीं गड्ढे हादसों की वजह बनते हैं तो कहीं हाइवे पर वाहनों की तेज गति। साल 2015 में जिले में 202 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, लेकिन साल 2019 में संख्या बढ़कर 275 पर पहुंच गई। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगा रहा। इसके बावजूद अब तक 155 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 145 लोग घायल हुए हैं। अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है।
----------------------------
ओवरस्पीड और ओवरटेक करना भी बन रहा वजह
बागपत। सड़कों की हालत में सुधार होने के बाद हादसों की वजह ओवर स्पीड और ओवरटेक भी सामने आई है। डेढ़ साल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसों में ओवरस्पीड वजह रही है। वाहनों की तेज गति पर अब तक लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

----------------------------
जागरूक कर रहे, सामाजिक सहयोग जरूरी
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजपूत और टीएसआई धीरेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जाता है। लेकिन सड़कों पर ओवरस्पीड रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। लोगों के सहयोग के बिना यह अभियान सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
छह साल में जिले में इस तरह हुए हादसे
वर्ष दुर्घटना घायल मृतक
2015 202 83 165
2016 231 118 173
2017 250 134 180
2018 265 230 140
2019 275 209 147
2020 155 145 81
----------------------------
इनसेट
हादसे के गम से कभी नहीं उबर सकेंगे
बागपत। सिसाना गांव निवासी राजा का कहना है कि उसके भाई शेखर की सड़क पार करते समय मौत हो गई थी। इस हादसे से वह कभी नहीं उबर सकेंगे। पूरी उम्र के लिए परिवार को गम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed