{"_id":"5e4840698ebc3ee5f45c6358","slug":"the-girl-was-molested-after-being-drugged-kahkra-news-mrt469110246","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोली खिलाकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोली खिलाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद के लोनी निवासी एक युवती ने खेकड़ा कोतवाली में एक चिकित्सक पर नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को लोनी निवासी युवती खेकड़ा कोतवाली पहुंची। तहरीर देकर बताया कि एक माह से वह खेकड़ा निवासी एक चिकित्सक के यहां स्लिप डिस्क का इलाज करा रही थी। शनिवार की दोपहर क्लीनिक पहुंची। चिकित्सक ने उसे दो गोलियां खिलाई। इससे वह बेहोशी की हालत मं पहुंच गई। कुछ देर बाद चिकित्सक ने उसके मुंह पर पानी डालकर उसे जगाया। जागने के बाद ही उसे दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। विरोध किया तो चिकित्सक ने जहर का इंजेक्शन लगाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर लेने के बाद कोतवाली पुलिस चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराने के बाद दोषी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती का मेडिकल भी कराया जा रहा है।