फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl got trapped in the fire, the policeman saved her

Baghpat News: आग लगने पर बच्ची फंसी, पुलिसकर्मी ने बचाई

Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The girl got trapped in the fire, the policeman saved her
- बिलौचपुरा गांव की घटना
विज्ञापन

- खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलौचपुरा गांव में शुक्रवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई, जिससे पांच वर्षीय बच्ची वहां फंस गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी ने बच्ची को बचाकर सकुशल बाहर निकाला।
बिलौचपुरा गांव के रहने वाले वसीम की पत्नी शुक्रवार रात घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद घर में कपड़ों व अन्य सामान तक आग पहुंच गई। जिससे परिवार के सदस्यों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सभी मकान से बाहर निकल गए, लेकिन वसीम की पांच वर्षीय बेटी मकान के अंदर ही रह गई। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बिलौचपुरा गांव में मकान में आग लगने की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी वहां पहुंची और उस पर तैनात पुलिस कर्मी आनंद ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। उधर बच्ची को सकुशल आग से बचाने वाले जवान की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed