{"_id":"5f87453e8ebc3e9b7e32b3a1","slug":"the-girl-got-married-with-my-brother-the-angry-family-broke-their-ties-by-shraddha-baghpat-news-mrt506041332","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ममेरे भाई के साथ कर ली शादी, नाराज परिवार ने श्राद्ध कर तोड़ लिया नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने ममेरे भाई के साथ कर ली शादी, नाराज परिवार ने श्राद्ध कर तोड़ लिया नाता
विज्ञापन
- युवती के परिजनों ने बेटी को हमेशा के लिए मरा मानकर कर दिया श्राद्ध
- बड़ौत के एक मोहल्ले का मामला, परिवार बोला अब हमारा कोई वास्ता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। ममेरे भाई के साथ प्रेम विवाह करने से नाराज परिवार ने युवती से हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया। परिजनों ने कहा कि उन्होंने युवती को हमेशा के लिए मरा समझा लिया है। बुधवार को उसका श्राद्ध किया, जिसमें परिवार के लोग एकत्र हुए। युवती के चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए। मामला दिनभर नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने पिछले महीने जिला शामली निवासी अपने मामा के बेटे के साथ प्रेम-प्रसंग के बाद विवाह कर लिया। परिजनों से खतरा बताते हुए युवती हाईकोर्ट पहुंच गई। युवती के फैसले से नाराज परिवार ने उससे हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया। बुधवार को परिवार के लोग एकत्र हुए। घर में युवती का श्राद्ध किया गया। परिवार का कहना था कि युवती ने गलत कदम उठाया है, जिस कारणा अब उससे हमारे परिवार का कोई नाता नहीं रहा है। पंडित बुलाकर हवन कराया, जिसमें मोहल्ले के कई लोगों को शामिल किया। उसके चित्र पर फूलमाला चढ़ाते हुए पुष्प अर्पित किए गए। युवती की मां का कहना था कि उसे अपने भतीजे से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी बहन के साथ ही विवाह कर लेगा।
युवती का फैसला गलत
बड़ौत। श्राद्ध कर्म में शामिल हुए अखिल भारतीय बैरागी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष घनश्याम का कहना है कि दुखी परिवार ने सामाजिक तरीके से रिश्ता तोड़ लिया है। अब युवती से कोई मतलब नहीं रहा। युवती का फैसला गलत था। हमारे समाज में भाई-बहन के विवाह को स्वीकृति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
इस विषय में जानकारी नहीं है। किसी तरह की शिकायत भी नहीं मिली है। शादी युवती का व्यक्तिगत मामला है। अगर सुरक्षा मांगी जाती है तो पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। - आलोक कुमार, सीओ बड़ौत।