फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Gaushala operator and Pradhanpati Bhide operator were threatened with plucking out their beards

Baghpat News: गोशाला संचालक व प्रधानपति भिड़े संचालक को दाढ़ी उखाड़ने की धमकी

Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Gaushala operator and Pradhanpati Bhide operator were threatened with plucking out their beards
बागपत। नैथला गांव की गोशाला में मृत और बेहोश गोवंशों को लेने से मना करने को लेकर हुए विवाद में प्रधानपति और गोशाला संचालक आपस में भिड़ गए। जहां प्रधानपति ने गोशाला संचालक की दाढ़ी उखाड़ने और अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। इसमें गोशाला संचालक ने कोतवाली में तहरीर और पूरे मामले की वीडियो देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

श्री नव धार्मिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नैथला गांव की गोशाला का संचालन करते है। शुक्रवार रात प्रधानपति पिंकेश त्यागी अफसरों को सूचना दिए बिना ही 15-20 गोवंशों को गाड़ियों में लेकर पहुंचे। गोशाला की क्षमता 70 गोवंशों की है और वहां पर 165 गोवंश संरक्षित है। वहां आए प्रधानपति पिंकेश त्यागी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर संचालनकर्ता राकेश अगवाल और केयर टेकर के साथ गाली-गलौज की और उनकी दाढ़ी उखाड़ने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधानपति ने रास्ते से अपहरण कराकर जान से मारने की भी धमकी दी। उन्होंने प्रधानपति के धमकी देने की वीडियो भी पुलिस को सौंपी। आरोप लगाया कि प्रधानपति गोशाला की गायों का दूध निकलवाकर ले जाते है। उन्होंने प्रधानपति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed