{"_id":"6abe1f46b91b4d15740174b3","slug":"bank-sakhis-protest-at-baghpat-collectorate-gate-after-being-stopped-from-meeting-dm-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: डीएम से मिलने से रोका तो कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठीं बैंक सखियां, नारेबाजी कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: डीएम से मिलने से रोका तो कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठीं बैंक सखियां, नारेबाजी कर किया हंगामा
Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 PM IST
सार
बागपत में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचीं बैंक सखियों को रोक दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठी बैंक सखियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचीं बैंक सखियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में रोक दिया गया। डीएम कार्यालय में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर महिलाएं नाराज हो गईं और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे एडीएम ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय जाने से रोके जाने पर नाराज हुईं महिलाएं
बैंक सखियां बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। महिलाओं के अनुसार, उन्हें डीएम कार्यालय में जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज बैंक सखियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर हंगामा करने लगीं। इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एडीएम ने समझाकर कराया शांत
बैंक सखियों के धरने की जानकारी मिलने पर एडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांत कराया। इसके बाद बैंक सखियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।
मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगें
बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरना और प्रदर्शन में कुसुम चौहान, पूजा, पिंकी समेत काफी संख्या में बैंक सखियां शामिल रहीं।