फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The forest department was looking after the distribution of the consolidation officer

चकबंदी अधिकारी की बांट जोहता रहा वन विभाग

Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The forest department was looking after the distribution of the consolidation officer
बिनौली। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के सामने वाली भूमि की शुक्रवार को पैमाइश होनी थी। जिसके लिए वन विभाग के अधिकारी तैयार होकर संतनगर नर्सरी पहुंचे, लेकिन चकबंदी विभाग का कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा, जिस कारण पैमाइश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार वर्ष 1999 में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा और बड़ौत वन रेंज क्षेत्र की लगभग 0.620 हेक्टेयर भूमि का भूमि विनियम के अंतर्गत आदान-प्रदान हुआ था। वन बंदोबस्त अधिकारी बिजनौर की देखरेख में भूमि के ट्रांसफर का कार्य भी हुआ था। वन विभाग की ओर से डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा को जो भूमि दी गई थी। वह भूमि डेरा बरनावा के सामने स्थित है। यानी बड़ौत-मेरठ मार्ग और डेरा के बेहद नजदीक है, जबकि वन विभाग ने डेरे की जिस भूमि को लिया था वह दूर है।
विज्ञापन

उधर बरनावा गांव के आसपास कुछ और भी अपनी भूमि पर वन विभाग को अतिक्रमण होने की आशंका है। वन अधिकारियों के अनुसार डेरा प्रबंधन की ओर से लगभग एक माह पहले उन्हें लगभग 0.620 हेक्टेयर भूमि के आदान-प्रदान संबंधी अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ और सहायक चकबंदी अधिकारी को चिट्ठी लिख भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया था। पैमाइश के लिए रेंजर रविकांत, विभागीय सर्वेयर बिजेंद्र सिंह, वन रक्षक संजीव, वन दरोगा चंदकिरण शर्मा संतनगर नर्सरी पहुंचे। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार नक्शे व अभिलेखों में जांच की, लेकिन चकबंदी विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा, जिस कारण पैमाइश नहीं हो पाई। रेंजर रविकांत ने बताया कि चकबंदी अधिकारियों के आने पर ही पैमाइश का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed