{"_id":"66999f36a325bc8f53030344","slug":"the-forest-department-team-is-searching-for-the-leopard-day-and-night-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-115658-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वन विभाग की टीम तेंदुए की दिन-रात कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वन विभाग की टीम तेंदुए की दिन-रात कर रही तलाश
विज्ञापन
खेकड़ा। सांकरौद गांव के जंगल में यमुना नदी तटबंध पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है, मगर तेंदुआ अभी तक नहीं दिखाई दिया।
सांकरौद गांव के जंगल में यमुना नदी तटबंध पर रहने वाले राहुल धामा, देवेंद्र धामा, प्रमोद आदि चार दिन पहले खेतों में फसलों को नष्ट करने वाले निराश्रित पशुओं को भगाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें तटबंध पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। उन्होंने तटबंध पर बैठे तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। पता लगने पर ग्रामीण दहशत में आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों ने मामला को संज्ञान में लेकर तेंदुए का पता लगाने के दो ट्रैप कैमरे भी लगवाए। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण दिन-रात तेंदुए की तलाश भी कर रहे हैं, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आ रहा है। जंगल में तेंदुए के होने से किसानों में दहशत है।
--
तेंदुए का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रिप कैमरों की लोकेशन भी बदली गई है। ट्रानिका सिटी की ठोकर नंंबर 11 पर अब कैमरे लगाए गए है। तेंदुआ दिखाई देते ही मेरठ से टीम बुलवाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। -श्रवण कुमार, वन क्षेत्राधिकारी