Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fog has slowed things down, and the frost is causing shivers.

Baghpat News: कोहरे ने थामी रफ्तार, पाला पड़ने से छूट रही कंपकंपी

Mon, 19 Jan 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The fog has slowed things down, and the frost is causing shivers.
बागपत। यहां रविवार को कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी तो सुबह व शाम को पाला पड़ने के कारण लोगों की कंपकंपनी छूट रही है। यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन


यहां रविवार सुबह को घना कोहरा छाया रहा और ठंड अधिक होने के साथ दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम गई और सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद ही वाहनों की रफ्तार बढ़ी। वहीं सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। इसका असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। सर्दी से बचने को नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। वहीं दोपहर में धूप भी थोड़ी देर के लिए निकली, लेकिन इससे लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और सोमवार को कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन


--

गेस्ट हाउस संचालक की हार्ट अटैक से मौत
बागपत। बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर गेस्ट हाउस का संचालन करने वाले मेरठ के बड़कली निवासी गुरदीप सिंह सोम (46) की रविवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। भाकियू अंबावता के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह गुर्जर ने बताया कि शनिवार शाम को गुरदीप खाना खोकर सो गए थे। रविवार सुबह सात बजे वह उठने के बाद दोबारा सोए और जब सुबह नौ बजे तक कमरे से बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने फोन पर इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो वह बेड पर पड़े थे। उनको अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed