फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The fog and frost caused shivers, and even the sunlight offered no relief.

Baghpat News: कोहरे और पाले से छूटी कंपकंपी, धूप से भी नहीं मिली राहत

Thu, 15 Jan 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The fog and frost caused shivers, and even the sunlight offered no relief.
बागपत। यहां पिछले कई दिन से कोहरे का कहर जा रही है और ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बुधवार को कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन


यहां कई दिन से कोहरा छाया हुआ है और बुधवार को भी कोहरे का असर जनजीवन पर दिखने लगा था। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर कोई वाहन दिखाई दिया तो वह लाइट जलाकर रेंगता हुआ दिखा। कोहरे के कारण वाहन चालक नेशनल हाईवे पर खड़े हो गए और कोहरा छंटने के बाद वह आगे चले। सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। इसका असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। सर्दी से बचने को नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। वहीं धूप भी थोड़ी देर के लिए निकली, लेकिन इससे लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिल सकीं। लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed